दांव पर विरासत! राजनाथ के 'लाल' के गढ़ पर बृजभूषण की बिटिया की नजर... क्या नोएडा के चुनावी रण में होंगी शामिल

UP Hot Seat Noida: भाजपा के कद्दावर नेता बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह दिल्ली से सटी नोएडा सीट से चुनाव लड़ने का मन बना रही हैं और इसकी चौतरफा चर्चाएं हो रही हैं।

UP Hot Seat Noida: कवि और राजनेता, दोनों की अपनी अलग पहचान होती है। एक अपने शब्दों से दो दूसरा शब्दों और कार्यों से जाना जाता है, लेकिन जब किसी एक शख्सियत के भीतर दोनों ही खूबियां मौजूद हों तो फिर उसकी छाप अमिट होती है। हालांकि, अभी हम जिनकी बात कर रहे हैं, उनका नाम कविताओं और उनके बेबाक अंदाज के चलते सुर्खियों में छाया हुआ है। इसके अतिरिक्त उनकी एक पहचान, उनके रखूखदार परिवार के चलते भी है। उनके पिता सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद हैं और अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। जबकि उनके एक भाई कैसरगंज से भाजपा सांसद और दूसरे गोंडा से विधायक हैं।

Pankaj Singh Vs Shalini Singh.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज (बाएं) और बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी (दाएं)

आपको अंदाजा तो हो ही गया होगा कि हम आखिर किसकी बात कर रहे हैं। और अगर आप अभी भी नहीं समझ पाए तो बता दें कि बात 'कवयित्री हृदय' की हो रही है, जिन्हें हम शालिनी सिंह के नाम से जानते हैं, जो पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी हैं और ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि वह दिल्ली से सटे नोएडा से चुनाव लड़ सकती हैं। वही नोएडा, जहां से साल 2017 में मौजूदा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी और 2022 में अपनी विधायकी को बरकरार रखा, लेकिन अब ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि राजनाथ सिंह के बेटे पंकज को बृजभूषण शरण सिंह की बेटी चुनौती दे सकती हैं।

End of Feed