Heat Wave:देश के ज्यादातर हिस्सों में अगले पांच दिनों तक लू चलने का अनुमान नहीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 23, 2023, 12:53 AM IST

Heat wave in India: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को कहा कि अगले पांच दिनों तक देश के ज्यादातर हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी की स्थिति से राहत मिलने के संकेत हैं।

विभाग ने कहा कि चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और दूसरा आंतरिक तमिलनाडु पर बना हुआ है। अपेक्षाकृत कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश से तेलंगाना होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक बनने का अनुमान है।निजी मौसम एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ ने कहा कि एक और कम दबाव का क्षेत्र (ट्रफ) पूर्वोत्तर बिहार से झारखंड होते हुए ओडिशा तक बना हुआ है।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ‘ट्रफ’ से आमतौर पर बादल छाते है और बारिश होती है, जिससे तापमान में गिरावट आती है।

heat Wave in India

पांच दिनों तक लू चलने का अनुमान नहीं

विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में लोगों को पिछले कुछ दिनों से लू की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। उत्तरी और मध्य मैदानी इलाकों में अधिक तापमान की वजह से स्थानीय प्रशासन को या तो स्कूलों का समय बदलने या मौसम में सुधार होने तक स्कूलों को बंद करना पड़ा।दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार को लोगों को तेज धूप से बचने के लिए पेड़ों के नीचे खड़े हुए देखा गया। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

End of Feed