Nitish Kumar: 'नीतीश नहीं होंगे अगली बार बिहार के CM' महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का दावा

अलका लांबा ने ऐलान किया कि वह हर जिले और लोकसभा क्षेत्र का दौरा करेंगी, निरंतर बैठकें होंगी और सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जो भी जरूरी होगा, वह करेंगी। इस साल एक ही राज्य हमारा लक्ष्य है, वह है बिहार।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा गुरुवार की शाम बिहार की राजधानी पटना पहुंची। उन्होंने कहा कि 2025 में नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंची अलका लांबा ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बड़ी बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगामी चुनाव की रणनीति तय की जाएगी।

bihar cm nitish kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश

उन्होंने सदस्यता अभियान भी तेज करने की बात कही। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिलाओं के कल्याण के लिए किए गए कई कार्यों के दावे को लेकर कहा कि वे वादा जरूर करते हैं, लेकिन पूरा नहीं करते। एनडीए 225 सीटों का सपना देख रही है, लेकिन लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने 'अबकी बार, 400 पार' करने का नारा लगाया था, लेकिन बहुमत के लाले पड़ गए। परिणाम सबके सामने है।

End of Feed