CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार, सूत्रों के मुताबिक- गृह मंत्री की मौजूदगी में आज भरेंगे नामांकन

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल राज्यसभा सदस्य का नामांकन दाखिल करेंगे। जेडीयू नेताओं ने जानकारी दी कि जब कल (05 मार्च) गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सुबह 11.30 बजे नीतीश कुमार राज्यसभा का नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

Bihar Politics: बिहार की सियासत के लिए गुरुवार (5 मार्च) का दिन अहम होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, पिछले 26 सालों से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को राज्यसभा सदस्य का नामांकन दाखिल करेंगे। जेडीयू नेताओं ने जानकारी दी कि जब गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सुबह 11.30 बजे नीतीश कुमार राज्यसभा का नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

nitish kumar (2)

नीतीश कुमार गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।

निशांत की हो सकती है राजनीति में एंट्री

गौरतलब है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत की भी बिहार के सियासत में एंट्री की अटकलें तेज हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार अगर राज्यसभा जाते हैं तो जदयू से नीतीश के पसंद का कोई सीएम हो सकता है। वैसी परिस्थिति में तब निशांत को बिहार सरकार या जदयू संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

End of Feed