सरकार बने महीना भी नहीं बीता कि नीतीश के पलटी मारने की होने लगी चर्चा, अब JDU विधायक ही बोले- जब जरूरत पड़ेगी, घुस जाएंगे

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 18, 2024, 05:54 PM IST

Nitish Kumar News: जदयू विधायक गोपाल मंडल अपने विवादित बयानों के कारण जाने जाते रहे हैं। अब उन्होंने नीतीश कुमार के फिर से पलटी मारने की खबरों पर कहा कि यदि नीतीश कुमार वापस जाना चाहेंगे, तो उन पर विचार होगा।

Nitish Kumar News: ऐसा लग रहा है कि जबतक बिहार में नीतीश कुमार है, पलटी मारने की खबरें और अटकलें आती रहेंगी। नीतीश कुमार को छठी बार पलटी मारे अभी महीना भी नहीं बीता है कि नीतीश कुमार से सातवीं बार पलटी मारने की खबरें आने लगी हैं। पहले लालू यादव से मुलाकात हुई, फिर लालू ने कहा दिया कि नीतीश कुमार के लिए दरवाजे खुले हैं, अब जदयू के ही एक विधायक ने दावा कर दिया है कि उनके लिए सभी के दरवाजे खुले हैं, जब जरूरत होगी, एंट्री कर लेंगे।

gopal mandal

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने किया इशारा- नीतीश कुमार फिर मार सकते हैं पलटी (फोटो- narandrakumarniraj)

End of Feed