Bihar Caste Survey: नीतीश ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, जाति के आंकड़ों पर होगा मंथन

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 3, 2023, 09:31 AM IST

मुख्यमंत्री कुमार ने कहा कि सर्वेक्षण के निष्कर्षों को उन सभी नौ पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ साझा किया जाएगा जो सर्वेक्षण पर सहमत हुए हैं।

Bihar Caste Survey Data: बिहार में जाति-आधारित सर्वेक्षण के आंकड़े जारी करने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनगणना रिपोर्ट के निष्कर्षों को पेश करने के लिए आज एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसमें कार्रवाई के अगले कदम पर विचार-विमर्श किया जाएगा। नीतीश के कदम से राज्य में सियासी हलचल मच गई है और इसे विधानसभा व लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। इसे लेकर आज बिहार से सभी दलों की बैठक में चर्चा होगी।

Nitish Kumar

नीतीश ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक

एक तिहाई पिछड़ा वर्ग से

बिहार सरकार ने सोमवार को जाति जनगणना के आंकड़े जारी किए जिससे सामने आया कि राज्य की 13.1 करोड़ आबादी में से 36% अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 27.1% पिछड़ा वर्ग, 19.7% अनुसूचित जाति और 1.7% अनुसूचित जनजाति से संबंधित हैं। सामान्य जाति की जनसंख्या 15.5% है। जाति जनगणना सर्वेक्षण के अनुसार, यादव बिहार में सबसे बड़ा जनसंख्या समूह है, जो कुल आबादी का 14.27% है। बिहार की आबादी में 19.65% दलित या अनुसूचित जाति हैं, जिसमें अनुसूचित जनजाति के लगभग 22 लाख (1.68%) लोग भी शामिल हैं।

End of Feed