ET Now Global Business Summit: नया भारत सुपर स्पीड से काम करेगा, ये मोदी की गारंटी है, प्रधानमंत्री ने खींचा भविष्य का खाका

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 9, 2024, 09:51 PM IST

ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट में पीएम मोदी ने भविष्य का खाका खींचते हुए कहा कि हमारा ग्रोथ रेट लगातार बढ़ रहा है, एक्सपोर्ट बढ़ रहा है, महंगाई नियंत्रण में है। पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा पढ़ें।

ET Now Global Business Summit: ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास का खाका खींचते हुए बताया कि पिछले 10 वर्षों में देश ने किस गति से तरक्की की है। उन्होंने बताया कि दुनिया में भारत की धमक लगातार बढ़ रही है। आज दुनिया का भरोसा भारत पर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा ग्रोथ रेट लगातार बढ़ रहा है, एक्सपोर्ट बढ़ रहा है, महंगाई नियंत्रण में है। पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा पढ़ें।

PM Modi at ET Now Business Summit

ET Now Business Summit में पीएम मोदी

दावोस में हुई भारत की चर्चा

पीएम मोदी ने कहा कि इस बार समिट की थीम रखी है, डिसरप्शन, डेवलपमेंट और डाइवर्सिटी है, आज के दौर में ये बहुत चर्चित शब्द हैं। डिसरप्शन, डेवलपमेंट, डाइवर्सिटी के इस दौर में हर कोई सहमत है कि यह भारत का समय है। पूरे विश्व का भारत पर ये विश्वास लगातार बढ़ रहा है। दावोस में भी भारत के प्रित अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। किसी ने कहा कि भारत एक अभूतपूर्व इकोनॉमिक सक्सेस स्टोरी है। दावोस में दुनिया के नीति निर्धारक बोल रहे थे। कोई बोला भारत का डिटिजल इंफ्रास्ट्रक्चर ऊंचाई पर है। किसी ने कहा कोई ऐसी जगह नहीं है जहां भारत का दबदबा न हो। एक पदाधिकारी ने तो भारत की तुलना रेजिंग बुल से कर दी। आज हर मंच पर चर्चा है कि भारत 10 साल में ट्रांसफॉर्म हो चुका है।

End of Feed