Delhi New CM Live Updates: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का हुआ ऐलान, आतिशी को मिली कमान

Delhi New Chief Minister Live Updates In Hindi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आज इस्तीफा (Arvind Kejriwal Resignation) देने से पहले आज आम आदमी पार्टी विधायक दल (AAP Meeting Today) की आज बैठक हुई जिसमें नए सीएम के तौर पर आतिशी (Delhi New CM Atishi) के नाम पर मुहर लग गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • अरविंद केजरीवाल की जगह दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान
  • आप विधायक दल की बैठक के बाद आतिशी के नाम पर लगी मुहर
  • केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी

AAP Meeting Today, Delhi New Chief Minister Updates: आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल की जगह दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। आप मंत्री आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री (Delhi New CM Atishi) होंगी। आप विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम का ऐलान हुआ। अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी विधायकों ने मुहर लगाई।

AAP-Kejriwal Meeting

AAP का मंथन

बता दें कि केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा (Arvind Kejriwal Resignation) देने के अपने फैसले की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे जब लोग उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र दे देंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि विधायक दल की बैठक (AAP Meeting Today) के बाद आज दोपहर 12 बजे नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।

End of Feed