​NEET पेपर लीक मामले में CBI के हत्थे चढ़े पटना एम्स के तीन डॉक्टर​; लैपटॉप और मोबाइल भी जब्त

NEET UG Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामल में सीबीआई की टीम लगातार जांच कर रही है। इस बीच सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना एम्स के तीन डॉक्टरों को उठाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • CBI ने पटना एम्स के तीन डॉक्टरों को उठाया
  • सीबीआई ने तीनों का लैपटॉप और मोबाईल भी किया जब्त
  • सीबीआइ रिमांड में 13 आरोपी

NEET UG Paper Leak Case: नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना एम्स के तीन डॉक्टरों को उठाया है। तीनों डॉक्टरों को CBI अपने साथ ले गई है। जानकारी के अनुसार, तीनों डॉक्टर 2021 बैच के स्टूडेंट हैं। तीनों के रूम को भी सीबीआई ने सील कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, तीनों का लैपटॉप और मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है।

CBI

नीट यूजी पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई

हजारीबाग और पटना से दो और आरोपी गिरफ्तार

मामले की जांच में जुटी CBI रिमांड पर लिए गए 13 आरोपियों से रोज सवाल-जवाब कर रही है। रिमांड पर आए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर सीबीआइ ने नीट पेपर लीक मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है उसमें एक का नाम पंकज सिंह, जबकि दूसरे का नाम राजकुमार उर्फ राजू सिंह बताया जा रहा है। एक की गिरफ्तारी पटना और दूसरे की झारखंड के हजारीबाग से हुई है। नीट पेपर लीक मामले में जांच मिलने के बाद से सीबीआइ लगातार अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। आर्थिक अपराध और बिहार पुलिस ने अपनी जांच के दौरान 13 लोगों को गिरफ्तार किया था, जो फिलहाल सीबीआइ की रिमांड पर ही हैं।

पटना से गिरफ्तार पंकज पर आरोप है कि जिस ट्रंक से यूजी परीक्षा के पेपर लाए जा रहे थे, उन पेपरों में से एक पेपर उसी ने चोरी किया था, जिसे आगे बांटने के लिए उसने राजू को दिया था। पंकज जमशेदपुर से पढ़ा है और वह पेशे से एक सिविल इंजीनियर है। इन दोनों को सीबीआइ के विशेष कोर्ट में जल्द ही पेश किया जाएगा। बता दें कि नीट पेपर मामले में कुल न्यायिक हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या अब 29 हो गई है। फिलहाल, सीबीआइ रिमांड में 13 आरोपी हैं।

End Article
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौ...

End of Feed