मुर्शिदाबाद में NCW की टीम को देखते ही छलक पड़ा पीड़ितों का दर्द, फफककर रोने लगीं महिलाएं, राज्यपाल भी पहुंचेंगे

Murshidabad violence: महिलाएं तो जमीन पर लेटकर फफक-फफक कर रोने लगीं। महिलाओं ने उनके ऊपर क्या गुजरी, इसकी व्यथा-कथा रहाटकर को सुनाई। पीड़ितों और महिलाओं का दर्द सुनने के बाद रहाटकर ने कहा कि एक बार सभी पीड़ितों से मुलाकात करने के बाद वह इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देंगी।

Murshidabad violence: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की प्रमुख विजया रहाटकर शनिवार को मुर्शिदाबाद में हिंसा का शिकार हुए परिवारों से मिलीं। रहाटकर और उनकी टीम को अपने बीच पाकर पीड़ितों का दर्द छलक उठा। धुलियां में महिलाएं तो जमीन पर लेटकर फफक-फफक कर रोने लगीं। महिलाओं ने उनके ऊपर क्या गुजरी, इसकी व्यथा-कथा रहाटकर को सुनाई। पीड़ितों और महिलाओं का दर्द सुनने के बाद रहाटकर ने कहा कि एक बार सभी पीड़ितों से मुलाकात करने के बाद वह इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देंगी। बीते 11 अप्रैल को मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन प्रदर्शन हिंसक हो गया। इस हिंसा में तीन लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए।

Murshidabad Violence

मुर्शिदाबाद में बीते 11 अप्रैल को हिंसा हुई।

राज्यपाल भी पहुंचेंगे मुर्शिदाबाद

थोड़ समय में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस भी मुर्शिदाबाद पहुंचेंगे। वह पीड़ितों से मिलने के लिए मालदा से निकल चुके हैं। इस बीच, भाजपा नेता एवं अभिनेता ने कहा कि वह गृह मंत्री से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करते हैं। अभिनेता ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी है कि यहां राष्ट्रपति शासन लगे।

End of Feed