नायब सैनी होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता, अनिल विज ने रखा नाम का प्रस्ताव

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2024, 01:40 PM IST

मार्च में हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल खट्टर की जगह लेने वाले सैनी राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे थे। शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को होगा।

Nayab Singh Saini: नायब सिंह सैनी दोबारा हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पंचकुला में हरियाणा भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों ने बैठक में सैनी को नेता चुना। इस दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे। सैनी के नाम का प्रस्ताव विधायक कृष्ण कुमार बेदी और अनिल विज ने रखा। सैनी के चुने जाने की घोषणा केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने की।

Nayab saini

नायब सिंह सैनी

सैनी बोले, जनता ने पीएम मोदी की नीतियों पर भरोसा किया

हरियाणा बीजेपी विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी ने कहा, हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर भरोसा करते हुए तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाई है। लोगों ने संकल्प लिया है कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएं।

End of Feed