आर्थिक फैसलों के दौरान ‘राष्ट्रीय सुरक्षा की शर्त' पर भी हो विचार: चीन की व्यापार नीति को लेकर जयशंकर ने क्यों कहा ऐसा...?

विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने कहा कि तेजी से बढ़ने के लिए विश्वसनीय भागीदारों के साथ सहयोग की आवश्यकता होगी। और यह वही है जिसे हम शुरुआत के रूप में देखते हैं। जयशंकर ने अमेरिक के राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल और भारत के लिए इससे जुड़े निहितार्थों पर भी प्रकाश डाला।

Foreign Minister S jaishankar: विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने चीन द्वारा अपनाई जा रही आक्रामक व्यापार प्रथाओं को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच कहा कि निवेश समेत आर्थिक निर्णयों के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा की शर्त को भी ध्यान में रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह पसंद हो या नहीं, हम तेजी से शस्त्रीकरण के युग में नहीं बल्कि (सुविज्ञ निर्णयों का) लाभ उठाने के युग में हैं। इसलिए, नीति निर्माताओं को निवेश सहित आर्थिक निर्णयों के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखना होगा।

Foreign Minister S Jaishankar

राष्ट्रीय सुरक्षा पर विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने कही ये बात

पारंपरिक सावधानियां हमेशा पर्याप्त नहीं होती- जयशंकर

जयशंकर ने भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) पार्टनरशिप समिट 2024 को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रवृत्ति दुनिया भर में है और यदि हम इसे नजरअंदाज करेंगे तो यह हमारे लिए ही खतरा होगा। विदेश मंत्री ने कहा कि व्यापार में सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि दुनिया में वाणिज्य और आपूर्ति श्रृंखला की प्रकृति ऐसी है कि पारंपरिक सावधानियां हमेशा पर्याप्त नहीं होती हैं।

End of Feed