National Herald Case: गांधी परिवार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! ED की याचिका पर हाई कोर्ट में 9 मार्च को सुनवाई

National Herald Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े एक धनशोधन मामले में निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने संबंधी ईडी की याचिका की सुनवाई के लिए गुरुवार को 9 मार्च की तारीख तय की।

National Herald Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े एक धनशोधन मामले में निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने संबंधी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका की सुनवाई के लिए गुरुवार को 9 मार्च की तारीख तय की। ईडी ने अपनी याचिका में निचली अदालत के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें नेशनल हेराल्ड से जुड़े धनशोधन मामले में कांग्रेस नेताओं- सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ दाखिल उसके आरोप-पत्र पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया गया था।

Sonia Gandhi Rahul Gandhi

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी (दाएं) और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (बाएं) (फाइल फोटो)

गांधी परिवार को मिला अतिरिक्त समय

न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने गांधी परिवार और अन्य लोगों को अपना जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय दिया। ईडी का पक्ष रखने के लिए पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने प्रतिवादी नेताओं के वकील द्वारा जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय देने के अनुरोध पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें दो महीने पहले ही नोटिस दिया जा चुका था।

End of Feed