अचानक ISRO मुख्यालय पहुंचा NASA का ये बड़ा वैज्ञानिक, फिर सामने आया NISAR पर नया अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2023, 05:40 PM IST

NISAR Satellite: नासा जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (जेपीएल) की निदेशक लॉरी लेशिन 15 नवंबर को इसरो मुख्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने इसरो अध्यक्ष एस. सोमनाथ के साथ एक बैठक की।

NISAR Satellite: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA और भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO द्वारा बनाई जा रही सैटेलाइट NISAR को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इसरो की ओर से कहा गया है कि NISAR 12 दिनों में पूरी पृथ्वी का मानचित्रण करेगा। यह जानकारी ऐसे समय पर सामने आई है जब नासा के एक वैज्ञानिक ने हाल ही में इसरो मुख्यालय का दौरा किया।

Nisar

इसरो और नासा बना रहे निसार सैटेलाइट

दरअसल, नासा जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (जेपीएल) की निदेशक लॉरी लेशिन 15 नवंबर को इसरो मुख्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने इसरो अध्यक्ष एस. सोमनाथ के साथ एक बैठक की। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच नासा और इसरो के अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में भविष्य में सहयोग के अवसरों पर चर्चा हुई है।

End of Feed