मंत्रालय की तीसरी मंजिल से कूदे अजित पवार गुट के विधायक नरहरि झिरवल, धनगर समाज को आरक्षण देने का विरोध

Narhari Jhirwal: महाराष्ट्र के मंत्रालय में अजित पवार गुट के विधायक और डेप्युटी स्पीकर नरहरी झिरवल शुक्रवार को तीसरी मंजिल से कूद गए लेकिन सुरक्षा जाली पर वह अटक गए।

Narhari Jhirwal: महाराष्ट्र के मंत्रालय में अजित पवार गुट के विधायक और डेप्युटी स्पीकर नरहरि झिरवल शुक्रवार को तीसरी मंजिल से कूद गए लेकिन सुरक्षा जाली पर वह अटक गए। नरहरि धनगर समाज को आरक्षण देने का विरोध कर रहे थे। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि झिरवाल ने कूदने से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। बताया जाता है कि सीएम के साथ उनकी बैठक नाकाम रही। मंत्रालय में जिस समय यह घटना हुई, उस समय सत्ता और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता मंत्रालय में मौजूद थे। इससे कुछ घंटे पहले नरहरि ने कहा था कि मुख्यमंत्री शिंदे को हमारी बात सुननी होगी। आदिवासी विधायक आज सुबह से ही मंत्रालय में धरना दे रहे हैं। आंदोलन करने वाले विधायक धनगरों को आरक्षण दिए जाने के खिलाफ हैं।

जाली ने विधायकों को बचाया

जिरवाल के बाद कुछ और आदिवासी विधायकों ने छलांग लगाई। ये सभी सुरक्षा जाली में गिरे। नीचे जाली लगी होने की वजह से इन सभी विधायकों को नुकसान नहीं पहुंचा। झिरवाल डिप्टी स्पीकर भी हैं। इससे पहले भी इमारत से कूदने की कई घटनाएं हो चुकी है। इसके बाद मंत्रालय में इस जाली को लगाया गया।

End of Feed