MV Ganga Vilas cruise: पीएम मोदी (PM Modi) का संसदीय क्षेत्र काशी(Kashi) इस क्रूज क्रांति का गवाह बना..जब पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज सर्विस को हरी झंडी दिखाई। ये यात्रा करीब 3200 किलोमीटर लंबी होगी और इसे क्रूज क्रांति इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि आस्था और अर्थव्यवस्था (Economy) की कमाल की जुगलबंदी इस प्लान में दिखती है। जिसका सीधा असर पड़ेगा यात्रा के पूरे रूट से जुड़े इलाकों की इकोनॉमी पर लेकिन खास बात ये है कि इस पूरी यात्रा में करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ससम्मान सबसे ऊपर रखा गया है।
आस्था और आधुनिकता का संगम समेटे गंगा विलास क्रूज सैलानियों को अतुल्य भारत की समृद्ध विरासत के दीदार कराने निकल चुका है..और इसी के साथ देश में आस्था से अर्थव्यस्था तक का नया अध्याय भी शुरू हो गया..और इस पर सवार सैलानियों के लिए अद्भुत सफर जहाज जबरदस्त है। कमरे शानदार हैं, क्रू अद्भुत है..बहुत अच्छे लोग हैं। विशेषताएं कुछ इस तरह हैं-
- इसमें 18 सुइट हैं..कमरे में कनवर्टिबल बेड, फ्रेंच बालकनी हैं
- जिम, स्पा, आउटडोर ऑब्जर्वेशन डेक, निजी बटलर सेवा की सुविधा है
- 40 सीटों वाले रेस्तरां में कॉन्टिनेंटल और इंडियन फूड के साथ बफे काउंटर है
- पर्यटकों की सेफ्टी के लिए स्मोक अलार्म्स, लाइफ वेस्ट हैं
- किराए की बात करें तो पूरे सफर के लिए 38 लाख रुपए प्रति सुइट है
- वहीं प्रतिदिन के हिसाब से 25 हजार से 50 हजार रुपए
