गड़ेरिया बताने पर मांझी पर भड़क गए लालू यादव, पूछा-'ऊ मुसहर है क्या', बिहार में गजब की सियासी लड़ाई

Lalu Yadav Vs Jitan Ram Manjhi : दरअसल, 19 सितंबर के अपने एक पोस्ट में मांझी ने लालू यादव पर हमला बोला था। इस पोस्ट में दलितों के घर में आगजनी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मांझी ने लालू यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि घर जलाने वाले लोगों के संरक्षक लालू पाल (गरेड़ी) जी आप राजनीति के लिए अपनी जाति छुपा सकते हैं पर हम नहीं।

KEY HIGHLIGHTS
  • जाति को लेकर लालू प्रसाद यादव और जीतन राम मांझी के बीच हुआ विवाद
  • मांझी ने कहा कि यादव बिरादरी से नहीं हैं लालू, वह गड़ेरिया समुदाय से हैं
  • इस बयान पर भड़क गए लालू, पूछा- मांझी मुसहर है क्या?

Lalu Yadav Vs Jitan Ram Manjhi : विवाद जाति पर हो और वह भी बिहार में तो घमासान मचना तय है। जाति पर नया विवाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के नेता एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बीच उठ खड़ा हुआ है। दरअसल, मांझी ने लालू यादव के बारे में कहा है कि वह यादव जाति के नहीं बल्कि गड़ेरिया हैं। इस पर लालू ने पलटवार किया और पूछा कि मांझी मुसहर हैं क्या? यही नहीं लालू की जाति बताने के अलावा मांझी ने कहा कि उनका बेटा पढ़ा लिखा है, पीएचडी और नेट है। वह खुद भी स्नातक हैं। लालू के परिवार की डिग्री क्या है? उन्हें बताना चाहिए। इस बयान के बाद तेजस्वी यादव और मीसा भारती भी विवाद में कूद पड़े।

Jitan Ram Manjhi

जाति पर भिड़े मांझी और लालू।

मीडिया ने लालू यादव से मांझी के गड़ेरिया वाले बयान के बारे में पूछा तो लालू यादव ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, 'ऊ मुसहर है, ऊ मुसहर है क्या?'

End of Feed