Mukhtar Ansari Death: कैसे हुई थी मुख्तार अंसारी की मौत, स्लो पॉइजन नहीं ये थी वजह!

Mukhtar Ansari death reason:मुख्तार अंसारी की मौत कैसे हुई इसे लेकर मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट सामने आई है जिसे शासन को भेजा गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. माफिया मुख्तार को जहर दिए जाने का आरोप खारिज
  2. फुटेज से लेकर बैरक में मिले सामान तक की जांच
  3. जिलाधिकारी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट

Mukhtar Ansari death Reason: माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक या जहर से हुई थी मौत? इसे लेकर कई कयास सामने आ रहे थे वहीं अब मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट में इसे लेकर खास बात सामने आई है, उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच में जहर दिए जाने की आशंका को खारिज कर दिया गया है।

Mukhtar Ansari death reason

माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक या जहर से हुई थी मौत?

मुख्तार अंसारी की मौत हार्ट अटैक से हुई थी, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में पुष्टि की गई गौर हो कि मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने जहर दिए जाने का शक जताया था क्योंकि मुख्तार की मौत जेल में उल्टी के बाद गिरकर हुई थी।

End of Feed