20 करोड़ नहीं दिया अब 200 करोड़ देना पड़ेगा, नहीं तो मार डालेंगे, मुकेश अंबानी को फिर मिली जान से मारने की धमकी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 29, 2023, 10:50 AM IST

Death Threat to Mukesh Ambani : एशिया के सबसे अमीर आदमी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को दो दिन में दूसरी बार मिली जान से मारने की धमकी। धमकी देने वालों ने ईमेल के जरिए लिखा 20 करोड़ नहीं दिया अब 200 करोड़ देना पड़ेगा।

Death Threat to Mukesh Ambani : एशिया के सबसे अमीर आदमी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को ईमेल के जरिए शनिवार (28 अक्टूबर) को फिर जान से मारने की धमकी मिली है। जिसमें 200 करोड़ रुपये नहीं देने पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि पिछले ईमेल का जवाब न मिलने के कारण इस बार ईमेल करने वाले ने अपनी मांग 20 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये कर दी। पुलिस ने बताया कि उसी ईमेल अकाउंट से एक और ईमेल आया जिसमें लिखा है कि आपने हमारे ईमेल का जवाब नहीं दिया है, अब रकम 200 करोड़ है अन्यथा डेथ वारंट पर हस्ताक्षर हो गए हैं।

Death Threat to Mukesh Ambani

मुकेश अंबानी को फिर मिली जान से मारने की धमकी

वीपीएन का इस्तेमाल कर भेजा गया मेल

मुंबई पुलिस मेल भेजने वाले IP Address का पता लगाया। IP एड्रेस बेल्जियम का है। पुलिस को शक है कि धमकी भरा मेल भेजने वाले ने Virtual Private Number (VPN) से मेल भेजा है। जिसमे IP Address की सही लोकेशन नहीं मिल पाती है। दूसरे धमकी भरे मेल में लिखा गया है कि प्रोटेक्शन मनी 20 करोड़ नही बल्कि अब 200 करोड़ रुपये है।

End of Feed