MP Election BJP Second List: भाजपा ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 7 सांसदों के भी नाम शामिल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 25, 2023, 11:42 PM IST

MP Election BJP Second List: इस लिस्ट में सात सांसदों के नाम भी शामिल हैं। जिसमें तीन अभी केंद्रीय मंत्री भी हैं। इस लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।

MP Election BJP Second List: मध्य प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में कुछ सांसदों के नाम भी शामिल हैं। जिसमें तीन अभी केंद्रीय मंत्री भी हैं। इस लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।

bjp mp bjp list

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

कौन-कौन से सांसद

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में सात सांसदों को भी मध्य प्रदेश के चुनावी मैदान में उतारा गया है। जिसमें से प्रहलाद सिंह पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर, उदय प्रताप सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते, राकेश सिंह, गणेश सिंह और रीति पाठक के नाम लिस्ट में शामिल हैं।

End of Feed