आपदा के खतरे को कम करने में मदद के लिए NIDM-TERI में समझौताः बोले निदेशक- साझेदारी संयुक्त प्रतिबद्धता का प्रतीक

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 25, 2023, 02:54 PM IST

MOU between NIDM-TERI: दरअसल, समझौते पर हस्ताक्षर नवोन्मेष और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए किए हैं, ताकि देश में सुरक्षा और समय के हिसाब से ढलने की संस्कृति को प्रोत्साहित किया जा सके।

MOU between NIDM-TERI: आपदा के खतरे को कम करने में सहयोग के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) और ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टेरी) ने एक समझौते (MOU : मेमोरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर साइन किए हैं। आधिकारिक बयान के अनुसार, आपदा प्रबंधन, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण में जागरूकता को बढ़ावा देने में विश्वविद्यालयों को शामिल करने के प्रधानमंत्री के 10 सूत्री एजेंडे के हिस्से के रूप में शुक्रवार को समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

TERI

टेरी ने नवोन्मेष एवं ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

बयान में आगे बताया गया कि लक्ष्य देश में सुरक्षा और समय के हिसाब से ढलने की संस्कृति को विकसित करने के लिए आपदा के खतरे को कम करने में ज्ञान, नवाचार और शिक्षा को बढ़ावा देना है।

End of Feed