अमेरिका के बाद मोहन भागवत का कनाडा और ब्रिटेन दौरा, अंतरधार्मिक संवाद पर रहेगा फोकस

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका दौरे के बाद कनाडा के टोरंटो पहुंच गए हैं। कनाडा में करीब दो दिन के प्रवास के दौरान वह कम्युनिटी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 2 से 7 सितंबर तक ब्रिटेन दौरे पर रहेंगे, जहां प्रवासी भारतीयों के साथ-साथ यहूदी, ईसाई और सिख समुदायों के प्रतिनिधियों से अंतरधार्मिक संवाद प्रस्तावित है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत अपने अमेरिका दौरे के बाद कनाडा के टोरंटो पहुंच चुके हैं। संघ सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भागवत टोरंटो के लिए रवाना हुए। कनाडा प्रवास के दौरान उनका एक कम्युनिटी प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारतीय मूल के साथ-साथ कनाडाई मूल के विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Mohan Bhagwat

अमेरिका के बाद कनाडा पहुंचे मोहन भागवत, ब्रिटेन में भी होगा प्रवासी भारतीयों और धार्मिक समुदायों से संवाद। PTI

संघ प्रमुख कनाडा में करीब दो दिन रहेंगे। इसके बाद वह 2 से 7 सितंबर तक ब्रिटेन के दौरे पर रहेंगे। लंदन प्रवास के दौरान प्रवासी भारतीयों से मुलाकात के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ अंतरधार्मिक संवाद का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

End of Feed