'मोदी है तो मुमकिन है...' ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानियों ने प्रधानमंत्री मोदी के पढ़े कसीदे

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 24, 2023, 05:58 PM IST

Narendra Modi : कार्यक्रम में पाकिस्तान के लाहौर से आने वाले अहमदिया मुस्लिम समुदाय के सदस्य डॉ. तारिक भट्ट ने कहा, 'मैं व्यक्तिगत रूप से यही कह सकता हूं कि मेरे कई मित्र भारतीय हैं। मैंने यहां उन्हें एकजुट होते हुए और कई गतिविधियां करते हुए देखा है। हम उनकी गतिविधियों का हिस्सा भी रहे हैं। मेरा मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में भारत मुस्लिम और पाकिस्तानी मुस्लिम एक दूसरे के ज्यादा करीब आए हैं।

Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसक दुनिया भर में हैं। ऑस्ट्रेलिया भी इससे अछूता नहीं है। यहां मुस्लिम, ईसाई सहित अन्य कई धार्मिक समुदायों के सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। मेलबर्न में हुए एक समारोह में 'सभी समुदायों का सम्मान करने की पीएम मोदी की भावना' की प्रशंसा की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गत 23 अप्रैल को एनआईडी फाउंडेशन की पहल पर मेलबर्न के बुंजिल पैलेस में आयोजित विश्व सद्भावना कार्यक्रम में विद्वान, बुद्धिजीवी, उपदेशक, धार्मिक नेता एवं रिसर्चस शरीक हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन द इंडियन माइनॉरिटीज फाउंडेशन (आईएमएफ), एनआईडी फाउंडेशन न्यू दिल्ली एवं नामधारी सिख सोसोयटी के सहयोग से किया गया।

narendra modi

ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी की तारीफ।

हमदिया मुस्लिम समुदाय के सदस्य ने की तारीफ

कार्यक्रम में पाकिस्तान के लाहौर से आने वाले अहमदिया मुस्लिम समुदाय के सदस्य डॉ. तारिक भट्ट ने कहा, 'मैं व्यक्तिगत रूप से यही कह सकता हूं कि मेरे कई मित्र भारतीय हैं। मैंने यहां उन्हें एकजुट होते हुए और कई गतिविधियां करते हुए देखा है। हम उनकी गतिविधियों का हिस्सा भी रहे हैं। मेरा मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में भारत मुस्लिम और पाकिस्तानी मुस्लिम एक दूसरे के ज्यादा करीब आए हैं। हम मतभेदों से ज्यादा समानताएं लाना चाहते हैं। मोदी है तो मुमकिन है।'

End of Feed