'किसानों के कल्याण से जुड़े हर संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार', कैबिनेट के फैसले पर बोले पीएम मोदी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2024, 10:50 AM IST

PM Modi on Kisan: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चीनी मौसम 2024-25 (अक्टूबर-सितम्‍बर) के लिए चीनी मिलों द्वारा देय गन्ने के 'उचित और लाभकारी मूल्य' (एफआरपी) को मंजूरी दी। गन्ने का एफआरपी 10.25 प्रतिशत की मूल वसूली दर पर 340 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि इस कदम से हमारे करोड़ों गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ होगा।

Farmers News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने चीनी मौसम 2024-25 के लिए चीनी की 10.25 प्रतिशत वसूली दर पर की गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) ₹ 340/क्विंटल करने की मंजूरी दे दी। यह गन्ने की ऐतिहासिक कीमत है जो चालू मौसम 2023-24 के लिए गन्ने के एफआरपी से लगभग 8 प्रतिशत अधिक है। संशोधित एफआरपी 01 अक्टूबर 2024 से लागू होगी।

Ganna Kisan PM Modi

कैबिनेट के फैसले पर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने गन्ना किसानों के लिए क्या कहा?

सरकार के इस फैसले पर पीएम मोदी ने कहा कि 'देशभर के अपने किसान भाई-बहनों के कल्याण से जुड़े हर संकल्प को पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में गन्ना खरीद की कीमत में ऐतिहासिक बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इस कदम से हमारे करोड़ों गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ होगा।'

End of Feed