'लंबे समय से बिना पावर के हैं लेकिन...', BMC चुनाव से पहले राज ठाकरे ने क्या दी चेतावनी?

राज ठाकरे ने रंगशारदा हॉल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीएमसी चुनाव में मुंबई को बचाना और मराठी हित सर्वोपरि हैं। उन्होंने भाजपा पर मुंबई पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया और कार्यकर्ताओं से सीटों की चिंता न करने को कहा। वहीं नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव में भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा, दोनों दल अलग-अलग उम्मीदवार उतारेंगे।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मुंबई के रंगशारदा हॉल में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीएमसी चुनाव को लेकर साफ रणनीतिक संदेश दिया। राज ठाकरे ने कहा कि मुंबई को बचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और इसके लिए संकट को ठीक से पहचानना होगा।

raj thackrey

राज ठाकरे ने मुंबई के रंगशारदा हॉल में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।(फोटो सोर्स: PTI)

सूत्रों के मुताबिक, राज ठाकरे ने अपने संबोधन में भाजपा पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि वे मुंबई को अपने हाथ में लेने का सपना देख रहे हैं, लेकिन यह सपना टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि भले ही पार्टी लंबे समय से सत्ता से बाहर है, लेकिन उसका असर आज भी कम नहीं हुआ है।

End of Feed