India, China Military Talks: भारत-चीन के बीच पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद पर हुई सैन्य वार्ता, समाधान का कोई संकेत नहीं

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2024, 01:10 PM IST

भारतीय पक्ष ने डेपसांग और डेमचोक से संबंधित लंबित मुद्दों के समाधान के लिए दबाव डाला, लेकिन बातचीत में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई।

India-China Talk: भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में साढ़े तीन साल से अधिक पुराने सीमा विवाद को हल करने के लिए नए दौर की उच्चस्तरीय सैन्य वार्ता की। इसमें दोनों पक्ष जमीन पर शांति और स्थिरता बनाए रखने पर सहमत हुए, लेकिन गतिरोध के समाधान का कोई संकेत नहीं दिखा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-चीन कोर कमांडर स्तर की 21वें दौर की वार्ता 19 फरवरी को चुशूल-मोल्डो सीमा बैठक बिंदु पर आयोजित की गई। घटनाक्रम से परिचित लोगों ने कहा कि भारतीय पक्ष ने डेपसांग और डेमचोक से संबंधित लंबित मुद्दों के समाधान के लिए दबाव डाला, लेकिन बातचीत में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई।

India China border

भारत-चीन सैन्य वार्ता

मोल्डो-चुशूल सीमा पर बैठक

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष समाधान के आगे के तरीकों पर उचित सैन्य और राजनयिक तंत्र के माध्यम से संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए। इसने कहा कि दोनों पक्षों ने मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई वार्ता में मुद्दे पर अपना दृष्टिकोण साझा किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष उचित सैन्य और राजनयिक तंत्र के माध्यम से आगे के रास्ते पर संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने अंतरिम रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में जमीन पर शांति बनाए रखने के लिए भी प्रतिबद्धता जताई। बीजिंग में चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों सेनाएं मौजूदा सीमा मुद्दों पर संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुई हैं। इसने कहा कि बातचीत चीनी पक्ष की ओर मोल्डो-चुशूल सीमा बैठक बिंदु पर हुई।

End of Feed