मणिपुर: उग्रवादियों ने पश्चिम इंफाल के गांव पर किया हमला, ग्रामीण स्वयंसेवकों ने की जवाबी कार्रवाई

क्षेत्र में तैनात ग्रामीण स्वयंसेवकों ने जवाबी कार्रवाई की, हालांकि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को क्षेत्र में भेजा गया। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Militants attack village in Manipur- संदिग्ध उग्रवादियों ने बुधवार तड़के मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के कदंगबंद इलाके में ताजा हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांगपोकपी जिले में अपने पहाड़ी ठिकानों से आतंकवादियों ने देर रात करीब एक बजे इम्फाल पश्चिम जिले के निचले इलाके कादंगबंद इलाके में अत्याधुनिक हथियारों से कई राउंड गोलीबारी की और बम फेंके।

Manipur

मणिपुर हमला

ग्रामीण स्वयंसेवकों ने जवाबी कार्रवाई की

क्षेत्र में तैनात ग्रामीण स्वयंसेवकों ने जवाबी कार्रवाई की, हालांकि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को क्षेत्र में भेजा गया। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि हमले के कारण कच्चे घरों में रहने वाले कई ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। मई 2023 में राज्य में हिंसा भड़कने के बाद से कडांगबंद क्षेत्र में संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा कई हमले देखे गए हैं।

End of Feed