युवक ने ट्रांसजेंडर से शादी का फैसला किया तो माता-पिता ने कर ली खुदकुशी, झेल नहीं सके अपमान

पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार तीन वर्षों से एक ट्रांसजेंडर के साथ रिश्ते में था और इस बात पर अड़ा हुआ था कि किसी युवती से शादी नहीं करेगा।

Couple suicide in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के नंदयाल जिले में एक युवक द्वारा ट्रांसजेंडर से शादी करने की इच्छा जताए जाने पर उसके माता-पिता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। नंदयाल के उप-संभागीय पुलिस अधिकारी पी श्रीनिवास रेड्डी के अनुसार सुब्बा रायडू (45) और सरस्वती (38) का बेटा सुनील कुमार पिछले तीन वर्षों से स्थानीय ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़ा हुआ था जिसको लेकर हुए विवाद के बाद दंपति ने खुदकुशी कर ली।

Death

युवक के माता-पिता ने की खुदकुशी

पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार तीन वर्षों से एक ट्रांसजेंडर के साथ रिश्ते में था और इस बात पर अड़ा हुआ था कि किसी युवती से शादी नहीं करेगा। उसने बताया कि वह ट्रांसजेंडर के साथ रहने पर जोर देता था, जिसके कारण माता-पिता से उसका अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सुनील कुमार ने भी पहले इस मामले को लेकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

End of Feed