किसानों और केंद्रीय मंत्री के बीच क्या हुई बातचीत, जानिए एक-एक डिटेल; 22 फरवरी को फिर होगी मुलाकात

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत किसानों की विभिन्न मांगों पर चर्चा के सिलसिले में किसानों के प्रतिनिधियों के साथ एक मीटिंग की। यह बैठक फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी को लेकर एक साल से जारी किसानों विरोध प्रदर्शन के बीच हुई।

पंजाब हरियाणा सीमा पर अनशन पर बैठे किसानों के साथ केंद्र सरकार की मीटिंग खत्म हो गई है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के नेतृत्व में केंद्रीय टीम और किसानों के बीच बैठक सौहार्दपूर्ण ढंग से हुई। सरकार ने 22 फरवरी को एक और बैठक बुलाई है, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसमें हिस्सा लेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने चंडीगढ़ में कहा कि किसान नेताओं के साथ बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किसानों के वास्ते लिए गए फैसलों की जानकारी उनके नेताओं से साझा की गई है।

farmer meeting

किसानों के साथ मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए कंद्रीय मंत्री

End of Feed