Fake Alerts: 'US नेवी कर रही भारतीय पोर्ट्स का इस्तेमाल', रिपोर्ट को MEA ने किया खारिज, बताया फर्जी, चैनल को किया आगाह

एमईए ने 'वन अमेरिका न्यूज' (OAN) चैनल को इस तरह की आधारहीन एवं झूठी बातें फैलाने को लेकर चेतावनी दी है। दरअसल, अमेरिकी सेना के कर्नल (रिटायर) एवं रक्षा मंत्री के पूर्व सलाहकार ने चैनल के साथ बातचीत में कहा कि अमेरिकी नौसेना ईरान के खिलाफ भारतीय पोर्ट्स का इस्तेमाल कर रही है।

Iran War News: भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने अमेरिका स्थित एक न्यूज चैनल की उस रिपोर्ट को फर्जी बताया है जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय बंदरगाहों का इस्तेमाल अमेरिकी नौसेना द्वारा किया जा रहा है। एमईए ने 'वन अमेरिका न्यूज' (OAN) चैनल को इस तरह की आधारहीन एवं झूठी बातें फैलाने को लेकर चेतावनी दी है। दरअसल, अमेरिकी सेना के कर्नल (रिटायर) एवं रक्षा मंत्री के पूर्व सलाहकार ने चैनल के साथ बातचीत में कहा कि अमेरिकी नौसेना ईरान के खिलाफ भारतीय पोर्ट्स का इस्तेमाल कर रही है।

fake news

एमईए ने रिपोर्ट को बताया फर्जी।

MEA के फैक्टचेक हैंडल ने रिपोर्ट को फर्जी बताया

सरकार की ओर से इन आरोपों का खंडन विदेश मंत्रालय (MEA) के आधिकारिक FactCheck सोशल मीडिया हैंडल के जरिए किया गया है। इस फैक्ट चेक में इन दावों को पूरी तरह झूठा बताया गया है। मंत्रालय का यह स्पष्टीकरण अमेरिकी टीवी नेटवर्क 'वन अमेरिका न्यूज' (OAN) की एक रिपोर्ट के बाद आया, जिसमें दावा किया गया है कि अमेरिकी युद्धपोत ईरानी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए भारतीय नौसैनिक ठिकानों का उपयोग कर रहे हैं।

End of Feed