Maratha Quota: मुबंई पुलिस ने मनोज जरांगे को दिया आजाद मैदान खाली करने का नोटिस, मराठा नेता बोले- मैं मर भी जाऊं तो आजाद मैदान से नहीं उठूंगा

Mumbai Maratha Protest: मुंबई पुलिस ने मंगलवार को कार्यकर्ता मनोज जरांगे और उनकी टीम को एक नोटिस जारी कर शहर के आजाद मैदान को खाली करने को कहा है। जहां वह मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे हैं। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने एक बयान दिया है।

Mumbai Maratha Protest: मुंबई पुलिस ने मंगलवार को कार्यकर्ता मनोज जरांगे और उनकी टीम को एक नोटिस जारी कर शहर के आजाद मैदान को खाली करने को कहा है। जहां वह मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे हैं। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है। एक अधिकारी ने बताया कि मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों ने बॉम्बे हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों के मुताबिक पुलिस द्वारा आंदोलन-पूर्व निर्धारित शर्तों का उल्लंघन किया, इसलिए आजाद मैदान पुलिस ने जरांगे और उनकी कोर टीम को नोटिस जारी किया।

Maratha Quota: मुबंई पुलिस ने मनोज जरांगे को दिया आजाद मैदान खाली करने का नोटिस, मराठा नेता बोले- मैं मर भी जाऊं तो आजाद मैदान से नहीं उठूंगा

मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मेरी विनती है कि सोमवार को होने वाले जन आक्रोश को आप बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। अच्छा होगा अगर प्रदर्शनकारी शनिवार और सोमवार को मुंबई आएं। अगर मैं मर भी जाऊं, तो इस आजाद मैदान से नहीं उठूंगा। अगर मैं मर भी जाऊं तो आप चुप रहना।

End of Feed