हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 8 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। राहत और बचाव कार्य जारी है।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, चुराह उपमंडल के बैरागढ़-सच पास-किलाड़ मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक कार लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों को शनिवार दोपहर मिली, जिसके बाद प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे।

हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा

हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा

खाईं में जा गिरी गाड़ी

बताया जा रहा है कि कार बर्फ से ढके सच पास की ओर जा रही थी। सच पास हिमाचल प्रदेश के सबसे दुर्गम और चुनौतीपूर्ण मार्गों में से एक माना जाता है। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई।

End of Feed