कतर में नौसेना के पूर्व अफसरों को यदि कुछ हुआ तो जिम्मेदार सरकार होगी, मनीष तिवारी ने MEA को घेरा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 27, 2023, 12:27 PM IST

Manish Tewari on Qatar Issue: मनीष तिवारी ने कहा कि उन्होंने गत दिसंबर में इस मामले को संसद में उठाया था और तब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जवाब दिया था कि सरकार इस मामले में हर संभव कदम उठा रही है। कांग्रेस सांसद ने इस पूरे मामले में सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

Manish Tewari: कतर में भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि 'कतर में नौसेना के पूर्व कर्मियों को अगर कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।' तिवारी ने कहा कि उन्होंने गत दिसंबर में इस मामले को संसद में उठाया था और तब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जवाब दिया था कि सरकार इस मामले में हर संभव कदम उठा रही है। कांग्रेस सांसद ने इस पूरे मामले में सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

Manish Tewari

कतर की एक अदालत ने भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को फांसी की सजा सुनाई है।

कतर के साथ शीर्ष स्तर पर मामले को उठाएं पीएम

उन्होंने कहा कि नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों पर कौन से आरोप लगे हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कतर के शीर्ष नेतृत्व के साथ इस मामले को प्राथमिकता के साथ उठाना चाहिए और भारतीय लोगों की घर वापसी होनी चाहिए। बता दें कि कतर की एक कोर्ट ने गुरुवार को भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को फांसी की सजा सुनाई। हालांकि, इन अधिकारियों पर लगे आरोपों के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

End of Feed