जेल से बाहर आते ही मनीष सिसोदिया ने संभाली विधानसभा चुनाव की कमान, आज करेंगे AAP नेताओं संग बड़ी बैठक

Manish Sisodia: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया आज शाम 6 बजे अपने आवास पर पार्टी नेताओं के साथ बड़ी बैठक करेंगे। यह बैठक दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर होगी। इसमें पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।

Manish Sisodia: शराब घोटाले में 17 महीने से जेल में बंद मनीष सिसोदिया ने बाहर आते ही विधानसभा चुनाव की कमान संभाल ली है। जानकारी के मुताबिक, मनीष सिसोदिया आज शाम 6 बजे आम आदमी पार्टी के नेताओं संग बड़ी बैठक करने वाले हैं। इसमें पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया यह बैठक मनीष सिसोदिया के आवास पर ही होगी।

Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया।

बता दें, मनीष सिसोदिया बीते 17 महीनों से जेल में बंद थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें शुक्रवार को सशर्त जमानत मिली है। उन्हें 26 फरवरी, 2023 को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। मनीष सिसोदिया ने बाहर आते ही भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

End of Feed