Delhi: छोटी दिवाली पर बीमार पत्नी से मिलकर वापस तिहाड़ जेल लौटे मनीष सिसोदिया, घर पर लिया तबीयत का लिया हाल-चाल

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 11, 2023, 05:49 PM IST

Manish Sisodia Latest News: दरअसल, कथित शराब घोटाला मामले में फिलहाल वह जेल में हैं। उन्हें सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक छह घंटे के लिए धर्मपत्नी से मिलने की इजाजत दी गई थी।

Manish Sisodia Latest News: आम आदमी पार्टी (आप) के सीनियर नेता, दिल्ली के पूर्व डिप्टी-सीएम और सीएम अरविंद केजरीवाल के सबसे करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया शनिवार (11 नवंबर, 2023) को छोटी दिवाली के मौके पर बीमार पत्नी से मिले। वह इसके लिए कोर्ट से मंजूरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी तिहाड़ जेल से अपने आवास पहुंचे थे। मुलाकात के बाद शाम को भारी सुरक्षा के बीच वह वापस जेल के लिए रवाना हो गए।

Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया

सिसोदिया पुलिस की गाड़ी से मथुरा रोड स्थित अपने आवास पर सुबह करीब दस बजे पहुंचे थे और उनके साथ तब पुलिसकर्मी भी रहे। वैसे, इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने जून में भी सिसोदिया को पत्नी सीमा से मिलने की अनुमति दी थी, लेकिन वह उनसे मुलाकात नहीं कर सके थे। ऐसा इसलिए, क्योंकि सीमा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिसोदिया की पत्नी ‘मल्टीपल स्केलेरोसिस’ से पीड़ित हैं।

End of Feed