Manipur Women Naked Parad case: मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र धुमाने और यौन उत्पीड़न के वीडियो ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया और हर तरफ से इमोशनल प्रतिक्रियाएं आईं। प्रधानमंत्री से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक, सत्ता पक्ष और विपक्ष समेत सबने इस घटना की निंदा की। इस घटना को भारतीय इतिहास का काला दिन कह सकते हैं। इसने मानवता को कलंकित कर दिया है क्योंकि मणिपुर में दो कुकी महिलाओं को भीड़ द्वारा नग्न करके घुमाया गया और उनका वीडियो बनाया गया। यह सोचकर भी रूह कांप जाती है कि उन महिलाओं और उनके परिवारों पर क्या बीत रही होगी। जिन महिलाओं को नग्न घुमाया गया उनमें से एक के पति कारगिल युद्ध में देश के लिए लड़ाई लड़ी। इस पर अफसोस जताया कि उन्होंने देश की रक्षा की लेकिन अपनी पत्नी को अपमान से नहीं बचा सके। उस व्यक्ति ने असम रेजिमेंट के सूबेदार के रूप में भारतीय सेना में सेवा की थी।
मणिपुर में कारगिल युद्ध लड़ने वाले सैनिक की पत्नि को भी घुमाया गया नग्न
उन्होंने एक न्यूज चैनल से कहा कि मैंने कारगिल युद्ध में देश के लिए लड़ाई लड़ी और भारतीय शांति सेना के हिस्से के रूप में श्रीलंका में भी था। मैंने देश की रक्षा की, लेकिन मैं निराश हूं कि अपने रिटायरमेंट के बाद मैं अपने घर, अपनी पत्नी और ग्रामीण दोस्तों की रक्षा नहीं कर सका। मैं दुखी, उदास हूं?
उस व्यक्ति ने यह भी दावा किया कि उस दिन पुलिस मौके पर मौजूद थी लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की। 4 मई को जो कुछ हुआ उसके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि भीड़ ने इलाके के कई घरों को जला दिया। दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर दिया और उन्हें लोगों के सामने गांव की पगडंडियों पर घुमाया।
उन्होंने कहा कि पुलिस मौजूद थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। मैं चाहता हूं कि उन सभी लोगों को कड़ी सजा मिले। जिन्होंने घर जलाए और महिलाओं को अपमानित किया। इस मामले में अब तक मणिपुर पुलिस चार गिरफ्तारियां कर चुकी है। मणिपुर पुलिस अन्य दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
