Manipur violence: मणिपुर में हिंसा के बीच कुकी समुदाय निकालेगा ताबूत रैली, सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में मारे गए 10 उग्रवादियों को देंगे श्रद्धांजलि

Manipur violence: मणिपुर के जिरीबाम जिले में सीआरपीएफ के साथ गोलीबारी में 10 उग्रवादी मारे गए थे। ये उग्रवादी कुकी समुदाय से थे। अब कुकी समुदाय ने मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए ताबूत रैली निकालने का ऐलान किया है।

Manipur violence: मणिपुर में हिंसा का दौर जारी है। इस बीच केंद्र सरकार ने राज्य में अर्धसैनिक बलों की 70 अतिरिक्त कंपनियां भेजने का आदेश दिया है। इसके कुछ घंटो बाद ही कुकी सुमदाय की ओर से ताबूत रैली निकालने का ऐलान किया गया है। कुकी संगठनों के एक मंच ने कहा कि जिरीबाम जिले में सीआरपीएफ के साथ कथित गोलीबारी में मारे गए 10 कुकी-जो युवकों के प्रति श्रद्धांजलि और एकजुटता प्रकट करने के लिए वे मंगलवार को चुराचांदपुर में एक ताबूत रैली निकालेंगे।

Manipur Violence

मणिपुर में हिंसा।

जोमी छात्र संघ (जेडएसएफ), कुकी छात्र संगठन (केएसओ) और हमार छात्र संघ (एचएसए) ने सोमवार को एक संयुक्त सार्वजनिक नोटिस में विद्यालयों और महाविद्यालयों को निर्देश दिया कि वे कक्षा 10वीं से ऊपर के विद्यार्थियों को काली शर्ट पहनकर इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भेजें। आयोजकों में से एक ने को बताया कि वे मारे गए युवकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए प्रतीकात्मक रूप से 10 डमी ताबूत ले जाएंगे, क्योंकि मारे गए युवकों के शव अब भी स्थानीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखे गए हैं।

End of Feed