मणिपुर में हिंसा का सिलसिला, मंत्री के आवास पर ग्रेनेड हमला, हुआ भारी नुकसान

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रेनेड धमाके से मंत्री के घर की दीवारें और कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारी ने कहा, ग्रेनेड हमले के बाद उसके कुछ टुकड़े बरामद कर लिए गए हैं और सुरक्षा के कड़े उपाय किए गए हैं।

Manipur Violence: मणिपुर के मंत्री काशिम वशुम के उखरुल जिले स्थित आवास पर संदिग्ध उग्रवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया, जिससे उनकी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। वशुम ने बताया कि जब ग्रेनेड धमाका हुआ तब वह और उनके परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रेनेड धमाके से मंत्री के घर की दीवारें और कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारी ने कहा, ग्रेनेड हमले के बाद उसके कुछ टुकड़े बरामद कर लिए गए हैं और सुरक्षा के कड़े उपाय किए गए हैं।

manipur-violence

मणिपुर हिंसा

अधिकारी ने बताया कि जांच के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। वशुम, नगा पीपुल्स फ्रंट (NPF) के विधायक हैं, जो राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सहयोगी है। इस बीच, तांगखुल नगा जनजाति के शीर्ष संगठन तांगखुल नगा लांग ने हमले की कड़ी निंदा की है और पुलिस से अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आग्रह किया है।

End of Feed