नहीं बुझ रही मणिपुर की आग: सीएम आवास के पास भीड़ ने घेरा थाना, हथियार छीनने की कोशिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 2, 2023, 08:53 AM IST

Manipur: भीड़ सुरक्षा बलों के साथ भिड़ गई और कथित तौर पर हथियारों और गोला-बारूद की मांग करते हुए इंफाल पश्चिम जिले में राजभवन और मुख्यमंत्री कार्यालय के करीब मणिपुर राइफल्स परिसर को घेरने का प्रयास किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों ने पहले लाठीचार्ज किया और फिर हवा में गोलियां चलाईं।

Manipur: मणिपुर में कुछ महीने पहले सुलगी हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। रह-रहकर यहां उग्रवादियों और पुलिस के बीच झड़प और हिंसा की खबरें आ रही हैं। एक बार फिर से राजधानी इंफाल में ऐसी ही कोशिश हुई है। जानकारी के मुताबिक, इंफाल में सीएम आवास के कुछ दूरी पर भीड़ ने एक थाने का घेराव कर दिया और हथियार छीनने की भी कोशिश की गई।

Manipur Violence

मणिपुर हिंसा

घटना बुधवार देर रात की है। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग भी की। घटना के बाद राज्य सरकार ने कर्फ्यू में ढील को खत्म कर दिया है और सुबह-शाम का कर्फ्यू फिर से लगा दिया गया है।

End of Feed