राहुल गांधी और 25 कांग्रेस सांसदों को गोली मारने की धमकी देने वाला शख्स कोटा से गिरफ्तार, कही थीं भड़काऊ बातें

खुद को दक्षिणपंथी समूह करणी सेना का प्रवक्ता राज सिंह बताने वाले व्यक्ति ने कथित वीडियो में कहा कि भाजपा और करणी सेना के सभी कार्यकर्ता इस बात से नाराज हैं कि हाल ही में संपन्न हुए संसद के बजट सत्र के पहले चरण में लोकसभा में 25 कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपशब्द कहे।

Man detained for threatening Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी दल के 25 अन्य सांसदों को गोली मारने की धमकी देने वाला वीडियो जारी करने वाले एक व्यक्ति को गुरुवार को राजस्थान के कोटा में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कोटा की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आरोपी को बोरखेड़ा थाने में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी संगठन से उनके संबंधों की कोई पुष्टि नहीं हुई है। उद्योग नगर पुलिस थाने में उनके खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। संबंधित धाराओं के तहत उचित कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी।

Man arrest in Kota

प्रतीकात्मक तस्वीर

ओम बिरला को अपशब्द कहने का मामला

खुद को दक्षिणपंथी समूह करणी सेना का प्रवक्ता राज सिंह बताने वाले व्यक्ति ने कथित वीडियो में कहा कि भाजपा और करणी सेना के सभी कार्यकर्ता इस बात से नाराज हैं कि हाल ही में संपन्न हुए संसद के बजट सत्र के पहले चरण में लोकसभा में 25 कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपशब्द कहे। वीडियो में उसने कहा, अगर ऐसा दोबारा हुआ तो हम उन सांसदों के घरों में घुसकर तोड़फोड़ करेंगे। मुझे लगता है कि यह सब राहुल गांधी के इशारे पर हुआ। राहुल गांधी ध्यान से सुन लें, अगर ऐसा दोबारा हुआ तो हम आपके घर में घुसकर आपको गोली मार देंगे।

End of Feed