'INDIA' गठबंधन में पड़ने लगी दरार? जानें टीएमसी ने कांग्रेस को क्यों दे दिया अल्टीमेटम

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2023, 04:01 PM IST

Opposition Alliance Internal War: लोकसभा चुनाव से पहले ही विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में असंतोष बढ़ने लगा है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने कांग्रेस को अब सीधे-सीधे अल्टीमेटम दे दिया है। पश्चिम बंगाल में काफी वक्त से दोनों पार्टियों के बीच खिंचतान जारी है, अब ये रंजिश INDIA की एकजुटता पर सवाल उठा रही है।

West Bengal Politics: क्या विपक्षी गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 तक सही सलामत रहेगा या फिर आपसी विवाद 'इंडिया' के सारे सपनों पर पानी फेर देगा? ये सवाल इसलिए जरूरी हो गया है, क्योंकि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी की लड़ाई अब खुलकर सामने आने लगी है। टीएमसी ने साफ-साफ कह दिया है कि सीपीआई (एम) की तो सियासी मजबूरी है, मगर आखिर कांग्रेस राज्य में ऐसी दिशा में क्यों चल रही है, जिससे नाराजगी बढ़े।

TMC, Congress, Opposition Alliance

कांग्रेस और टीएमसी की कलह बढ़ाएगी 'इंडिया' की मुसीबत?

कांग्रेस और टीएमसी की कलह बढ़ाएगी 'इंडिया' की मुसीबत

तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने ये बताया है कि उसने कांग्रेस को ये संदेश भेजने का फैसला किया है कि उन्हें टीएमसी या सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले वामपंथियों के बीच चयन करना होगा। टीएमसी के भीतर इस बात की खासा नाराजगी है कि अगर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व का रवैया नरम है, तो राज्य में विरोधियों जैसा व्यवहार क्यों हो रहा है। कांग्रेस ने टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सासंद अभिषेक बनर्जी को निशाना बनाया तो ये भी एक नाराजगी की बड़ी वजह है। टीएमसी और कांग्रेस के बीच जारी इस कलह का असर विपक्षी गठबंधन की एकजुटना पर साफ दिख रहा है।

End of Feed