अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले को लेकर भड़कीं ममता बनर्जी, किया गंभीर चोटों का दावा, क्या-क्या कहा?

ममता ने कहा, अगर वाकई अस्पताल में भर्ती करने की कोई जरूरत नहीं थी, तो उन्हें पहले आईटीयू क्यों ले जाया गया, लगभग दो घंटे तक निगरानी में रखा गया और कई मेडिकल टेस्ट और स्कैन कराने की सलाह क्यों दी गई?

Mamata Banerjee: टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने अपने भतीजे और टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर कथित तौर पर हमले को लेकर कई आरोप लगाए हैं। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी चुनाव के बाद हुई हिंसा में कथित तौर पर मारे गए एक व्यक्ति के परिवार से मिलने गए थे, जहां अफरा-तफरी मच गई। उनका सामना एक उग्र भीड़ से हुआ जिसने उन पर पत्थर और अंडे फेंके, "चोर चोर" के नारे लगाए और सुरक्षाकर्मियों को उनकी सुरक्षा के लिए भागदौड़ करनी पड़ी।

Mamata

ममता बनर्जी के आरोप

ममता बनर्जी ने क्या-क्या कहा?

पश्चिम बंगाल में जो हो रहा है, उससे मैं स्तब्ध हूं। एक निर्वाचित जन प्रतिनिधि पर कथित तौर पर हमला किया गया, और उसके बाद तो उनके इलाज को लेकर भी अनिश्चितता बनी रही। अगर वाकई अस्पताल में भर्ती करने की कोई जरूरत नहीं थी, तो उन्हें पहले आईटीयू क्यों ले जाया गया, लगभग दो घंटे तक निगरानी में रखा गया और कई मेडिकल टेस्ट और स्कैन कराने की सलाह क्यों दी गई? रात लगभग 8:15 बजे से रात लगभग 11 बजे तक अभिषेक को मेडिकल निगरानी में रखा गया, उसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अगर डॉक्टरों को लगता था कि इलाज और निगरानी जरूरी है, तो किसी भी बाहरी प्राधिकरण को इस मेडिकल निर्णय में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए था।

End of Feed