Bengal Protest: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि आपने Gen-Z आंदोलन देखा है, लेकिन यंग बंगाल आंदोलन, छात्र आंदोलन और माताओं-बहनों का आंदोलन नहीं देखा है। तृणमूल सुप्रीमो ने बिहार में एक छोटे बच्चे को लेकर परेशान होने की बात कहते हुए कहा, ''बस इंतजार कीजिए, वह भी देखने को मिलेगा।''
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
ममता बनर्जी ने गृह मंत्री को घेरा
ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री पर बंगाल विधानसभा चुनाव को लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसआईआर में नाम हटाने, जनता को वंचित और डराने-धमकाने, ईवीएम में धांधली, काउंटिंग में धांधली और केंद्रीय बलों के इस्तेमाल से केंद्रीय गृह मंत्री ने बंगाल विधानसभा चुनाव को लूट लिया।
