जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हटाने पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- लोकतंत्र और संविधान पर लगा एक और काला धब्बा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने की पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र और संविधान पर काला धब्बा बताया तथा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।

Sonam Wangchuk: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने की पुलिस कार्रवाई की शनिवार को कड़ी आलोचना की और इस कार्रवाई को देश के लोकतंत्र और संविधान के ऊपर एक और काला धब्बा बताया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, "111 दिन तक मां गंगा को बचाने के लिए आमरण अनशन पर बैठे प्रोफेसर जी.डी. अग्रवाल हों या हरियाणा की ओलंपिक पहलवान हों, हमारे 750 अन्नदाता किसान हों, दलित-आदिवासी हों, या फिर पेपर लीक की बलि चढ़े 25 बच्चे और उनके परिजन, इस तानाशाह सरकार ने किसी को नहीं बख्शा।’’ उन्होंने कहा, "इनकी नजर में कोई भी अगर आवाज उठाता है तो वह राष्ट्र विरोधी है, परजीवी है। जंतर-मंतर पर आज जो हुआ वह लोकतंत्र और संविधान के ऊपर एक और काला धब्बा है।" खरगे ने आगे कहा, "कोटा और देहरादून से 'छात्रों की गूंज' का आगाज हो चुका है…यह दिल्ली की दहलीज तक जरूर पहुंचेगी।"

Mallikarjun Kharge, Kharge on Sonam Wangchuk

सोनम वांगचुक के मामले पर खरगे का केंद्र पर तीखा प्रहार (फोटो- PTI)

पवन खेड़ा ने क्या बोला?

कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने भी इस कार्रवाई की निंदा करते हुए एक्स पर कहा कि, "हमारा संविधान हर नागरिक को अपनी आवाज उठाने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का बुनियादी अधिकार देता है। लेकिन आज गृह मंत्रालय का रवैया देखकर लगता है कि उसने इसी संवैधानिक अधिकार को अपना निशाना बना लिया है।"

End of Feed