महाराष्ट्र के पुणे में दर्दनाक हादसा, पानी की टंकी गिरने से 5 मजदूरों की मौत; कई घायल

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे जिले में श्रमिक शिविर में अस्थायी पानी की टंकी गिरने से 5 मजदूरों की मौत हो गई है।

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे जिले में गुरुवार सुबह एक श्रमिक शिविर में एक अस्थायी पानी की टंकी गिरने से कुल पांच मजदूरों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना पिंपरी चिंचवाड़ टाउनशिप के भोसरी इलाके में हुई, जब कुछ मजदूर पानी की टंकी के नीचे नहा रहे थे।

Maharashtra News

पुणे में तीन मजदूरों की मौत

पिंपरी चिंचवाड़ के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वसंत परदेशी ने कहा कि ऐसा लगता है कि पानी के दबाव के कारण पानी की टंकी की दीवार फट गई, जिससे टंकी ढह गई। उन्होंने कहा कि पानी की टंकी के नीचे मौजूद मजदूर मलबे में फंस गए। अधिकारी ने कहा कि उनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। बाद दो मजदूरों की अस्पताल मेंं मौत हो गई। मौके पर पुलिस मौजूद है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

End of Feed