महाराष्ट्र में मिलावटी दूध का बड़ा भंडाफोड़, सोलापुर में FDA ने 15 लाख रुपये का 37 हजार लीटर से ज्यादा दूध किया नष्ट

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के सांगोला में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 लाख रुपये मूल्य के 37,532 लीटर मिलावटी दूध को जब्त कर नष्ट कर दिया। बुरांगेवाड़ी स्थित एक दूध संग्रह केंद्र पर छापेमारी के दौरान लिए गए सैंपलों में मिलावट की पुष्टि हुई। मामले में दूध संग्रह केंद्र के संचालकों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के सांगोला में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मिलावटी दूध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 लाख रुपये मूल्य के 37,532 लीटर मिलावटी दूध को जब्त कर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई शनिवार देर शाम बुरांगेवाड़ी स्थित अजिंक्यराना दूध संग्रह केंद्र पर की गई, जहां से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर मिलावटी दूध की सप्लाई की जा रही थी।

solapur

सोलापुर में 37,532 लीटर मिलावटी दूध को जब्त किया गया।

एफडीए अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी के दौरान दूध के नमूने लिए गए, जिनकी जांच में बड़े स्तर पर मिलावट की पुष्टि हुई। इसके बाद पूरे स्टॉक को जब्त कर नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई राज्यभर में मिलावटी दूध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।

End of Feed