Maharashtra Politics: लोकसभा चुनाव से पहले फडणवीस पर सबकी निगाहें, जिनकी पहल से छात्रों का हुआ उत्थान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2024, 05:13 PM IST

Devendra Fadnavis News: लोकसभा चुनाव से पहले 48 सीटों वाले राज्य महाराष्ट्र पर सभी की निगाहें टिकी हैं। इन सबके इतर भाजपा और अन्य नेता भी फडणवीस के रुख को लेकर टकटकी लगाए बैठे हैं। सीएम रहते हुए और अब डिप्टी सीएम के तौर पर उनके काम को देखा जा रहा है। उनकी पहल से कई कल्याणकारी योजना के जरिए छात्रों का उत्थान हुआ।

Maharashtra: सियासी सरगर्मी तेज हो चुकी है और आगामी लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर सूबे के दिग्गजों और बड़े सियासतदानों की निगाहें टिकी हुई हैं। फडणवीस ने राज्य में विकास की रफ्तार देने के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए। प्रदेश के विकास की बात हो या फिर मराठा के सम्मान की, उनके समर्थकों का मानना है कि फडणवीस मसीहा बनकर बिना किसी लोभ की मंशा से मराठी लोगों के साथ हर वक्त खड़े रहे। ऐसे में आगामी चुनाव में उनकी क्या भूमिका होगी ये देखना अहम होगा।

Devendra Fadnavis

देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र।

मुख्यमंत्री रहते हुए फडणवीस मे जीता लोगों का दिल

पहल पर पिछली सरकार में कैबिनेट की ओर से लंबे समय से महाराष्ट्र में आरक्षण को लेकर हो रहे आग बबूला हुए युवाओं के आंदोलन को रोकने के लिए कई लाभकारी योजना की शुरुआत की गई। गाहे बगाहे फडणवीस की पहल पर साल 2016 में पिछली सरकार की कैबिनेट द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) के छात्रों के लिए राजर्षि शाहू महाराज छात्रवृत्ति योजना पर काम की शुरुआत की गई। जिसका परिणाम स्वरुप अब महाराष्ट्र से आने वाले ईबीसी छात्रों के वार्षिक पारिवारिक आय मानदंड को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया गया।

End of Feed