सरपंच हत्याकांड में करीबी का नाम आने और CM फड़णवीस की मांग पर मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा

सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड मामले में करीबी सहयोगी का नाम आने के बाद महाराष्ट्र के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने उनसे इस्तीफे की मांग की थी और उन्होंने आज मंगलवार 4 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

महाराष्ट्र के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को अपना इस्तीफा सौंपा। मुख्मयंत्री फड़णवीस का कहना है कि उन्होंने मुझे इस्तीफा सौंपा है और मैंने उसे स्वीकर कर लिया है। फड़णवीस ने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए उनके इस्तीफे को राज्यपाल महोदय को भेज दिया गया है।

Dhananjay Munde

धनंजय मुंडे

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मंगलवार को उन्हें इस्तीफा देने को कहा था। बता दें कि धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मीकि कराड़ पर सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है।

End of Feed