देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा अचानक बढ़ी, सुरक्षा एजेंसी का अलर्ट; हथियारों के साथ हुए तैनात और जवान

Devendra Fadnavis's security: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा में अचानक से इजाफा कर दिया गया है। फडणवीस की सुरक्षा के लिए नागपुर पुलिस के "फोर्स वन" टीम के जवानों को हथियारों के साथ तैनात किया गया है। सुरक्षा एजेंसी के अलर्ट के बाद डिप्टी सीएम की सिक्योरिटी बढ़ाई गई है।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की सियासत किस ओर करवट लेने वाली है, इसका फैसला करने के लिए विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 20 नवंबर को वोटिंग के बाद 23 नवंबर को चुनावी नतीजे सामने आ जाएंगे। चुनावी सरगर्मी को देखते हुए सियासी उठापटक का दौर जारी है। इसी कड़ी में सूबे के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा में अचानक से इजाफा कर दिया गया है।

Devendra Fadnavis's security suddenly increased

अचानक से बढ़ाई गई देवेंद्र फडणवीस की सिक्योरिटी।

अचानक से बढ़ा दी गई देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा अचानक से बढ़ा दी गई है। जब देवेंद्र फडणवीस नागपुर के एयरपोर्ट पहुंचे तो अलग से पुलिस के जवान तैनात हो गए। नागपुर पुलिस की "फोर्स वन" टीम के जवान हथियारों के साथ तैनात किये गए है। ये जवान हथियारों के साथ अलर्ट मोड़ में तैनात किये गए हैं।

End of Feed