Mukhtar Ansari Sentenced: यूपी सीएम योगी ने समझाया था, तब मुख्तार अंसारी हंसा था !-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 29, 2023, 10:13 PM IST

Mukhtar Ansari Video: गाजीपुर की MP-MLA कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट मामले में माफिया मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा के साथ 5 लाख रु का जुर्माना लगाया है, माफिया मुख्तार अंसारी के गुनाहों की फेहरिस्त खासी लंबी है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में योगी (Yogi) सरकार लगातार माफियाओं को मिट्टी में मिला रही है। वहीं सीधा संदेश दे रही है कि मान जाओ या मिट्टी में मिल जाओ। अतीक अशरफ शूटआउट (Atique-Ashraf Shootout) के बाद अब अंसारी ब्रदर्स के गुनाहों का हिसाब जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को गाजीपुर (Ghazipur) की MP-MLA कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट मामले में माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को 10 साल की सजा के साथ 5 लाख रु का जुर्माना लगाया है।

वहीं उसके भाई अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) को 4 साल की सजा के साथ 1 लाख जुर्माना लगा है। शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि 22 नवंबर, 2007 को गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली में गैंगस्टर चार्ट में सांसद अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी को शामिल करते हुए गैंगस्टर अधिनियम के तहत उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

End of Feed